सतना
मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती बनकर पहुंची थी। एक साथ इतने कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ने से हडकंप मचा हुआ है। आयकर की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुडे रामा ग्रुप के ठिकानों समेत नरेश गोयल, सुनील सेनानी, अतुल मेल्होत्रा और हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल रामू के ठिकानों पर दबिश दी है, कार्रवाई अभी लगातार जारी है।
50 गाड़ियों से पहुंचा आयकर विभाग का दल
बता दें, शहर में ये आयकर दल लगभग 50 गाडियों से पहुंचा है। वहीं जबलपुर-रायपुर के अलावा दिल्ली में भी ऐसी ही कार्रवाई की सूचना है। छापेमारी में रेलवे कांट्रैक्टर महरोत्रा बिल्डिकॉन शामिल है। यह कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। इसके अलावा फ्लोर मील संचालक संतोष गुप्ता के यहां भी छापा मारा है। इनका प्रतिष्ठान इंडस्ट्रियल एरिया रीवा रोड पर स्थित है। वहीं रीवा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने स्थित सेनानी ग्रुप भी जांच के दायरे में है। प्लाई और लोहे का कारोबार करने वाले रामा गु्रप के रामकुमार-सुरेश कुमार के सेमरिया चौक स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई।
इधर कार्रवाई के दौरान एक रोचक घटना सामने आई। गोशाला चौक के पास स्थित कारोबारी रामू अग्रवाल ने आयकर टीम को देखते ही दरवाजा बंद कर लिया। टीम को मजबूरन सीढी का सहारा लेकर घर में प्रवेश करना पडा। सूत्रों के अनुसार यह सतना में आयकर विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बडी कार्रवाई है। एक साथ इतने बडे कारोबारी पर छापेमारी पहले कभी नहीं हुई है।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…