ग्वालियर में सगाई के बाद बनाए युवती संबंध, फिर मंगेतर करने लगा ब्लैकमेल; परेशान होकर फांसी पर लटकी

     ग्वालियर

 ग्वालियर में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। शादी से पहले ही मंगेतर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था। पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर रेप और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की निवासी 22 साल की युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उसकी सगाई ग्वालियर के ही अर्जुन कुशवाह से तय हुई थी। युवती अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद युवती के मंगेतर का कॉल आया और उसके भाई को बताया कि तेरी बहन फांसी लगा रही है। इसका पता चलते ही उसने कॉल कर परिजन को जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी और उनके बीच बहस हुई। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने बताया कि, दो माह पहले सगाई हुई थी, उसके बाद से ही अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रहा था और सगाई तोड़ने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। वह उससे कई बार रुपए और जेवर ले चुका है।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उससे शादी से पहले ही काफी रुपए और जेवर ले चुका था। इसके बाद वह रुपए की मांग करता और मांग पूरी ना करने पर सगाई तोड़ने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी थी। जांच में पता चला है कि उसका मंगेतर उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

1 minute ago
मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां…

10 minutes ago
राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…

15 minutes ago
CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

16 minutes ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

17 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

29 minutes ago