राजनांदगांव प्रदेश में नांदगांव सबसे गर्म बना हुआ है। दो दिनों से अधिकतम तापमान का स्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से अधिक बना हुआ है। सोमवार को भी दिन का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री पर पहुंच गया है।

हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। लेकिन यह गिरावट 2 से 3 डिग्री तक ही होगी। इससे गर्मी से बड़ी राहत की उम्मीद कम है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण से आ रही हवा के असर से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब हवा कमजोर पड़ रही है। वहीं इसके दिशा में भी बदलाव हो रहा है। इसके असर से 9 मार्च तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। लेकिन यह गिरावट 2 से 3 डिग्री तक ही होगी। 10 मार्च के बाद एक बार फिर विक्षोभ का सिस्टम सक्रिय होगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। आने वाले समय में तेज धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *