छत्तीसगढ़

CG : नेशनल लोक अदालत 8 को

महासमुंद । उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी दिनांक 8 मार्च 2024 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने विज्ञप्ति में बताया कि आगामी आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के तैयारियों के संबंध में माननीय जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष में न्यायिक अधिकारियों, बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ताओं तथा प्री-लिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले विभागों के अधिकारियों की बैंठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   

आगामी 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायालयों द्वारा जो प्रकरण चिन्हांकित किए गए है जैसे एमएसीटी, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट, समरी प्रकरणों के आंकडों का अवलोकन भी किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा करते हुए जिले के समस्त न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सभी प्रकरणों की पक्षकारों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों कों निराकृत करते हुए नेशनल लोक अदालत को सफल एवं लोगोंं के लिए सुलभ बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले पक्षकारों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा जनमानस को प्रदान किए जाने वाले श्रम विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी तथा श्रम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

4 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

10 minutes ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

13 minutes ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

21 minutes ago
CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…

28 minutes ago
CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

33 minutes ago