9 मार्च तक पंजीकरण, अपलोड करना होगा एक मिनट का वीडियो
धमतरी, छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के युवाओं को भारत की संसद में जाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। ’’विकसित भारत युवा संसद’’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रदेश से तीन चरणों में चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए युवा 9 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पंजीकरण के दौरान एक मिनिट का वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
युवा कार्यक्रम विभाग के समन्वयक और बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में तीन चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा, जिससे 150 युवाओं को नोडल जिला-स्तर पर बुलाया जाएगा। वहां से 10 युवा राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चुने जाएंगे और राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…