बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना 28 फरवरी को हुई थी, जब आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी ने शव को साड़ी से ढककर जलाने का प्रयास किया ताकि पहचान छिपाई जा सके।
मृतक के कमर से कंधे तक का हिस्सा जला हुआ पाया गया, और चेहरे एवं सिर पर चोट के निशान मिले थे, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका जताई गई थी। वही रतनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्थान रिक्त होने पर…
अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…
रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…