Home » राजनांदगांव : शहर में 299 कनेक्शन काटे

राजनांदगांव : शहर में 299 कनेक्शन काटे

07/03/2025
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

सख्ती – 234 बकायेदरों से चैबीस लाख वसूले

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा माॅस डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों ने शहर के 234 बकायेदार उपभोक्ताओं से 24 लाख 15 हजार रूपए की राशि की वसूली की तथा समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 299 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए।
गौरतलब है कि बिजली कंपनी द्वारा बिजली बिल देयकों के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं का लगातार ध्यान उत्कृष्ट कराया जा है, जिससे वे बिजली बिल समय पर जमा कर देंवे ।

मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहंुचकर बिजली बिल पटाने के लिए अनुरोध भी कर रहे हैं।
राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. गोस्वामी ने बताया कि अभियान के तहत राजनांदगांव शहर में 299 उपभोक्ताओं के कनेक्शप जिन पर 28 लाख 73 हजार रूपए बकाया था। ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गए हैं। इस दौरान मीटर रीडिंग के लिए अनुबंधित रीडरों द्वारा संपादित किये जा कार्यो का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a comment