छत्तीसगढ़

छुरिया : वाहन चेकिंग के नाम पर खुले आम ट्राफिक पुलिस सड़क पर मचा रहे हैं लूट-छन्नी साहू

छुरिया=छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की विष्णुदेव सरकार में प्रदेश कुशासन का दावा झूठा है ।इस सरकार में ट्राफिक पुलिस इतना बेखौफ हैं की सड़कों में चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही का दूकान डालकर बराती वाहन को रोक कर पैसा मांगा जा रहा है । उक्त आरोप खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमति छन्नी साहू का है । उन्होंने बताया कि आज वे अपने निजी कार्य से राजनांदगांव जा रही थी जब उनका वाहन इंदामारा के पास पहुंची तो वहां पर उन्हें पुलिस गाड़ी व कुछ बराती गाड़ी का भीड़ देखकर वे अपना गाड़ी रुकवाकर माजरा क्या है ।जानना चाहिए तब यातायात पुलिस ग्रामीणों से वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की ग्रामीणों ने अलग-अलग शिकायतें भी की। कई का आरोप है कि परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों और इलाज करवाने जा रहे लोगाें को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। कई बार चेकिंग के नाम पर घंटों तक रोके रखा जाता है। वर्तमान में विवाह के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे प्रत्येक वाहन पर ओवर लोडिंग एवं ओवर स्पीड का आरोप लगाकर ग्रामीणों को प्रताड़ित किया जाता है।पूर्व विधायक ने यातायात पुलिस के इस कृत्य पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों की सहायता से जनांदोलन की चेतावनी दी है। हद तो तब हो गई जब ग्रामओढ़ारबांध से स्कार्पियो गाड़ी जिसमे दूल्हा बैठा हुआ था उसे राजनांदगांव ट्राफिक पुलिस टी आई व स्टाप रोककर दूल्हे से दूर व्यवहार करते हुए उसे शराब के नशे में वाहन चला रहे हो आरोप लगाते हुए उनसे 25000 का चालान बोलकर डराकर धमकाकर कोर्ट कचहरी का धौस देकर 4000 रुपये की अवैध उगाही का बात सामने आया ।

अवैध उगाही का राशि दूल्हे को नहीं लौटाया तो वे भ्रष्ट पुलिस वालों के खिलाफ सड़क पर लड़ेगी लड़ाई

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक छन्नी साहू ने तत्काल टी आई को फोन कर उक्त दूल्हा गाडी से किया गया अवैध उगाही का राशि लौटाने कहा जिस पर पर टी आई द्वारा वाहन चालक व गाड़ी पर बेवजह कमी निकाल कर चलान काटने को बताया पूर्व विधायक इस बात से खपा होकर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को इसकी जानकारी दी । पूर्व विधायक ने कहा अगर दूल्हे से लिया गया अवैध राशि नहीं लौटाया गया तो वे प्रेस कांफ्रेंस कर इस सरकार व भ्रष्ट अफसरशाही को बेनाकाब करने से पिछे नहीं हटेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…

31 minutes ago
CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…

36 minutes ago
बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…

44 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

55 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

2 hours ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago