पिपराझांपी के प्राचीन मंदिर को विधायक एवं कलेक्टर की पहल से मिलेगा एक नया रूप

श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए मिलेगा सुगम रास्ता

सिंगरौली

जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पिपराझांपी स्थित है । इस ग्राम के समीप एक पहाड़ी स्थित है जिसकी ऊंचाई लगभग 1050 मीटर है । पहाड़ी के शीर्ष पर  देवी माता का एक प्राचीन मंदिर स्थित है । किंतु उस मंदिर तक जाने के लिए कोई रास्ता या सीढ़ियां उपलब्ध नहीं है । जबकि प्रतिदिन आसपास एवं दूरस्थ क्षेत्रों से कई व्यक्ति प्रतिदिन  देवी दर्शन करने एवं सामाजिक कार्यों के लिए आते हैं । इसी प्रकार विभिन्न पारंपरिक दिवसों के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजार तक पहुंच जाती है। अतः श्रद्धालुओं के आवेदन पर आवागमन सुगम बनाने के लिए एक सड़क की अत्यंत आवश्यकता थी । जिसे  एनसीएल के सी.आस.आर मद से स्वीकृत कराई गई है जिसका आज दिनांक 08 मार्च 2025 को देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम एवं कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा । भूमि पूजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सरपंच ग्राम पंचायत पिपराझांपी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे । इस दौरान ग्राम वासियों के द्वारा  मंदिर में पानी की व्यवस्था बिजली व्यवस्था की मांग रखी गई जिससे कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लेते हुए स्वीकृति प्रदान किया गया। इस पर कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। सडक निर्माण की  स्वीकृती से ग्रामीणों में हर्ष व्यप्त है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

27 minutes ago
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

रायपुर  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा…

37 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअली लोकार्पण

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…

57 minutes ago
प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

भोपाल  राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…

57 minutes ago
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा  बालिकाओं के स्वास्थ्य को…

1 hour ago