छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों की हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन रैली निकालकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने दिया संदेश

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों की हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा नियमों को जनसामान्य में संदेश देने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन रैली निकाली। दो पहिया वाहन रैली अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण (अजाक) थाना से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, भारतमाता चौक, बसंतपुर थाना तिराहा, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए गुरूद्वारा चौक, आम्बेडकर चौक से नया बस स्टैण्ड, गुरूद्वारा चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए वापस अजाक थाना पहुंचकर समापन किया गया। महिला पुलिस कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा नियमों से लिखें तखती हाथों में लेकर जनसामान्य को संदेश दिया। रैली में दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहने पीछे बैठे सवारी को भी हेलमेट पहनायें, बिना लायसेंस के वाहन न चलाए, दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार हेतु मदद करें, सड़क में अपने बाये ओर चले रोड के बीचो बीच न चले, नशे की हालत में कोई भी वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल का कतई उपयोग न करें, नबालिग बच्चें को वाहन चलाने न दे, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मूलमंत्र को अपनाये, सदैव यातायात नियमों का पालन करें, माल वाहक में सवारी न करें और दुर्घटना से बचे  जैसे सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भावेश बैद, राजेश श्यामकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

21 minutes ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

46 minutes ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

1 hour ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

2 hours ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

2 hours ago