राजनांदगांव | श्रीहनुमान श्याम मंदिर में विराजित खाटू वाले श्याम प्रभु का अलौकिक दरबार सजाया गया है यहां मंदिर परिसर की सजावट की गई है। श्रीश्याम भरोसे परिवार द्वारा परंपरा अनुसार खाटू वाले श्याम प्रभु का रंग-रंगीला फागुन महोत्सव फागुन शुक्ल एकादशी 10 मार्च को श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाएगा।
आज शाम 8:15 बजे से भजन संध्या आयोजित है। जिसमें अलवर (राजस्थान) के श्याम सेवक कमल कान्हा भजन की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। छप्पनभोग लगाया जाएगा, इत्र, केशर, गुलाब जल एवं फूलों की होली खेली जाएगी। आयोजन समिति ने नगर के धर्म प्रेमी माता-बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक उत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन से जुड़े लक्ष्मण लोहिया ने बताया श्रीश्याम भरोसे परिवार की ओर से नरेंद्र शर्मा, विष्णु प्रसाद लोहिया, रामकिशन खंडेलवाल, संजय राय, गोविंद अग्रवाल, राजेश शर्मा, शंकर सिंह कोठारी, संतोष बावरिया, बंशी अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, योगेश लोहिया एवं प्रशांत अग्रवाल ने तैयारी की है।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अरपा-बिहान के विष्णुभोग चावल को मिला जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन महज…
डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…
रायपुर संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…