छत्तीसगढ़

CG : कोयला का पैसा खाए हो, हिसाब तो देना पड़ेगा: धर्मजीत सिंह

रायपुर । कोयला लेव्ही घोटाले और ईडी की कार्रवाई को लेकर सोमवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने राज्य सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ईडी के नाम पर डराना बंद करो, जैसे नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर गए। नियमों और व्यवस्था के तहत सदस्यों के गर्भगृह में प्रवेश मतलब स्वत: निलंबन। निलंबित होने के बाद भी सदस्य सदन के भीतर नारेबाजी करते रहे।

इस बीच तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की तल्खी भी सामने आई। प्रश्नकाल को बाधित करने और विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध के बाबद भी लगातार नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से धर्मजीत सिंह ने कहा कि कोरबा में कोयला का पैसा खाए हो, हिसाब तो देना पड़ेगा। ईडी आ रही है तो तकलीफ क्यों हो रही है। विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी और प्रश्नकाल को बाधित करने से विधायक अजय चंद्राकर भी नाराज दिखे। धर्मजीत सिंह और अजय चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदारना रही है। गैर जिम्मेदारी के साथ विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है। विपक्षी अपनी बातों को नियमों के तहत उठा सकता है। कांग्रेस को नियम, कानून कायदे पर विश्वास नहीं है।

प्रश्नकाल महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष
विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह सुचारु रूप से चले यह सुनिश्चित करने का काम हम सबका है। शून्यकाल में पर्याप्त समय मिलेगा। सदस्य अपनी बात विस्तार से शून्यकाल के दौरान रख सकते हैं। प्रश्नकाल को बाधित ना करें इसे चलने दें। विधानसभा अध्यक्ष की समझाइश का कोई असर विपक्षी सदस्याें को नहीं हुआ। पूरे समय सदन के भीतर ईडी की कार्रवाई के विराेध में नारेबाजी करते रहे।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

18 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

39 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago