आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा- सृजन की सूचना विवरणिका का करेंगे विमोचन

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार आज इनोवेट एमपी मिशन के अंतर्गत "सृजन (एसआरआईजेएएन)" कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। मंत्री श्री परमार "सृजन" कार्यक्रम की सूचना विवरणिका (इन्फॉर्मेशन ब्रॉशर) का विमोचन भी करेंगे। यह शुभारम्भ कार्यक्रम भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपराह्न 3 बजे आयोजित होगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार के मार्गदर्शन में, तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत सृजन कार्यक्रम का सूत्रपात किया गया है, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल को इस कार्यक्रम की नोडल एजेंसी बनाया गया है। सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वर्त्तमान में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत विकसित किये गए नवीन प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को चिन्हित करने एवं उन्हें भविष्य में प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिए पूर्ण सुविधा प्रदान करने का प्रयास है। सृजन कार्यक्रम, स्टार्ट-अप की स्थापना को भी प्रोत्साहित करेगा। सृजन कार्यक्रम का मूल उद्देश्य, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

28 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

36 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

41 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

44 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

55 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

1 hour ago