छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सताने लगी गर्मी, 40 डिग्री पहुंच जाएगा पारा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे अधिक पारा बढ़ा है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार हो गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा का आना बंद गया है, जिससे गर्मी बढ़ी है। रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में आज और कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में दिन का पारा 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पहुंच गया है। ये सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 34.8 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

संभाग के जिलों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। मंगलवार को यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा जो औसत से 0.6 डिग्री ज्यादा था। वही न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 1.4 डिग्री अधिक था।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

35 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

45 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago