राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जरूरतमंद एवं प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान करने कहा । हितग्राहियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा से संबंधित प्रशिक्षण कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही लाईवलीहुड के ट्रेनिंग पार्टनर शाही एक्सपोर्ट को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर स्वयं के कम्पनी में नियोजित किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नियोजन आधारित वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार व सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव एवं अन्य अधिकारीगण तथा शासकीय एवं अशासकीय, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान उपस्थित थे।
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
इंदौर इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…
भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…