Union Carbide के कचरे के निस्तारण का तीसरा ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न, 37 घंटे में 10 टन कचरा जलाया गया

धार

धार जिले में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निस्तारण के लिए तीसरा ट्रायल रन सफलता के साथ पूरा किया गया। रामकी इनवायरो में स्थित इंसीनेटर में 900 डिग्री से अधिक तापमान पर कचरे को जलाया गया। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, मध्यप्रदेश के रीजनल ऑफिसर श्रीनिवास द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल हाई कोर्ट के आदेशानुसार किया गया था।

तीसरे ट्रायल रन की शुरुआत 10 मार्च को शाम 7:41 बजे हुई थी, जिसमें 12 मार्च सुबह 8:43 बजे तक कचरा जलाया गया। इस ट्रायल रन में लगभग 37 घंटे का समय लगा और कुल 10 टन कचरा जलाया गया। इस ट्रायल रन में 10 टन कचरा 270 किलो प्रति घंटे की दर से जलाया गया। ये अब तक का सबसे तेज और सफल ट्रायल साबित हुआ। इससे पहले दो ट्रायल रन और हो चुके हैं। पहले ट्रायल रन में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया। वहीं दूसरे ट्रायल रन में  10 टन कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से जलाया गया। यह यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप परिणाम
इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए कंपनी और आसपास के गांवों में विशेष संयंत्र लगाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण मानकों के अनुरूप कचरे का निस्तारण किया गया और यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित पाई गई।

हाई कोर्ट के आदेश के तहत हुआ ट्रायल
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निस्तारण मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेशानुसार तीन ट्रायल रन किए गए, जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कचरे को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से नष्ट किया जा सके।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, मलबे में दबकर 5 मजदूरों की मौत; 2 शव निकाले गए

पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, मलबे में दबकर 5 मजदूरों की मौत; 2 शव निकाले गए

पन्ना   पन्ना की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के…

23 minutes ago
चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

चिल्ड्रन पार्क की जमीन पर कब्जा, 22 टुकड़ों में बेचकर बना दी अवैध कॉलोनी

खैरागढ़. शहर में नजूल और मेंटेनेंस खसरा की जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग का मामला…

29 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा नागरिकों के लिए की गई बड़ी डिजिटल पहल – सेवा सेतु पोर्टल पर मिलेगी 441 शासकीय सेवाएं

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन और डिजिटल…

44 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव : सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क उपचार से नयन बाई को मिली राहत

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 रेवाडीह वार्ड में आयोजित जनसमस्या…

45 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

- 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान-…

47 minutes ago
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘शेरा’ की तैनाती, ट्रेनों में चला एंटी-सैबोटॉज और नारकोटिक्स अभियान

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर इस बार सिर्फ चेकिंग नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा का ऐसा…

54 minutes ago