गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित समावेशी बजट : राज्य मंत्री पटेल

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के बजट को भविष्यपरक और समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों को समुचित प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि कर 23 हज़ार 535 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। राज्य मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए आयुष्मान भारत योजना में 2,039 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। ‘सीएम केयर योजना’ के तहत गंभीर बीमारियों के लिए उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। प्रदेश में 400 एमबीबीएस और 252 पीजी सीटों की वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा को और सशक्त किया जा रहा है। ‘पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा’ के तहत हर विधानसभा में हेलीपैड बनाए जाएंगे, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को बल मिलेगा। यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…

40 minutes ago
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…

46 minutes ago
चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

ग्वालियर  देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…

49 minutes ago
CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

1 hour ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

2 hours ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

2 hours ago