सीएम ने होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल, महिला पुलिसकर्मी भी झूमीं

उज्जैन

उज्जैन जिला पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों ने फिल्मी गानों और भजनों पर डांस किया।

इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं और अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झूमकर होली का आनंद लिया। समारोह में महाकाल थाना टीआई नरेंद्र परिहार, एसआई चंद्रभान सिंह, सीएसपी योगेंद्र यादव, एम.एस. परमार सहित कई पुलिस अधिकारी उल्लासपूर्ण माहौल में थिरकते नजर आए।

सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा, ताकि वे अपने घर का सपना पूरा कर सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी योजनाएं तैयार की जाए।

नक्सली इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। पुलिस बल को वाहनों की स्वीकृति दी जा रही है और नए थानों की मंजूरी भी मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज विरोधी ताकतों से निपटने के लिए पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

पुलिस भर्ती और प्रमोशन को लेकर बड़ी घोषणा

सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि होली के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के साथ यह आयोजन सुखद अनुभव रहा। उन्होंने घोषणा की कि पुलिस में नई भर्ती की जाएगी और अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए नए आवास भी बनाए जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

45 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

52 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

54 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

57 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

1 hour ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

1 hour ago