महासमुंद। महासमुंद जिले में एक देशी-विदेशी संयुक्त शराब दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, देशी मदिरा बेमचा व अंग्रेजी मदिरा दुकान एकता चौक के संयुक्त मदिरा दुकान में यह आगजनी हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने मे जुट गई, आबकारी विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस के अनुसार शराब दुकान मे कुछ लोगों के द्वारा लगाई गयी है आग। पुलिस को मौके से पेट्रोल भरा दो डिब्बा, पाइप और सीढी मिली है।
उल्लेखनीय है कि, इस शराब दुकान की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। आबकारी विभाग निहत्थे चौकीदार के भरोसे करा रहा था सुरक्षा। जिले की शराब दुकानों में नहीं हैं अग्निशमन यंत्र। फिलहाल महासमुंद की कोतवाली पुलिस आगजनी करने वालों की जांच में जुटी है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…