हिंदुस्तान पावर प्लांट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

अनूपपुर
हिंदुस्तान पावर के प्लांट परिसर में 4 से 11 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह 12 मार्च को हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला यातायात प्रभारी  उपस्थित रहीं। उन्होंने सुरक्षा की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औद्योगिक विकास में कुशल श्रम को होना आवश्यक है लेकिन सुरक्षा के बिना कुशल श्रम का होना संभव नहीं हो सकता है ।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के प्लांट हेड एवं सीओओ आनंद देशपांडे ने कहा,
"सुरक्षा सप्ताह हमारे लिए एक त्यौहार जैसा होता है, जैसे किसी त्यौहार को खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है, उसी तरह सुरक्षा जागरूकता अभियान औद्योगिक इकाईयों में मनाया जाता है और बताया कि सुरक्षा को हमें अपनी दिनचर्या में आदत के रूप मे शामिल करना चाहिए, बिना सुरक्षा के हम खुशहाल और समृद्ध देश की कल्पना नहीं कर सकते।"
उन्होंने इस वर्ष के राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम— "विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है"— का पूर्ण रूप से अनुपालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मेंटेनेंस विभाग प्रमुख टी.एम. पाई ने सुरक्षा नियमों के अनुपालन की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर 'नियर मिस' घटनाओं की रिपोर्टिंग से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, निश्चित ही, सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।
पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. भोला प्रसाद कुशवाहा और उनकी टीम ने सुरक्षा प्रदर्शन रिपोर्ट साझा की, और वर्ष के दौरान विभाग की उपलब्धियों को साझा किया साथ ही बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभाग ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता अभियान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की है, जिनमें सुरक्षा जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं। विभिन्न प्रतियोगियों में शामिल सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधन के द्वारा कुछ विभागीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिनमें सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मॉडल के लिए बॉयलर मेंटेनेंस विभाग को सम्मानित किया गया, सर्वश्रेष्ठ सेफ्टी काउंसिल पुरस्कार के लिए इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग को पुरस्कार दिया गया, और
सर्वश्रेष्ठ हाउसकीपिंग पुरस्कार से मिल मेंटेनेंस विभाग को नवाजा गया।
इसके अलावा, सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, इंजीनियरों, प्रबंधकों एवं सुरक्षा सुपरवाइजरों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा विभाग ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

27 minutes ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

37 minutes ago
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

47 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

52 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

57 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago