छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को किया परेशान

 ग्वालियर
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर दिया। कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर है। यह बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता है। सूचना के बाद ट्रेन को बानमोर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया, लेकिन बंदर नहीं मिला।

 इसके बाद सूचना एमपी के ग्वालियर स्टेशन को दी गई, जिस पर डिप्टी एसएस सहित ओएचई स्टाफ और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर आई। सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए ओएचई लाइन को बंद करके बंदर को देखा गया, लेकिन नहीं मिला।

दस मिनट खड़ी रही ट्रेन
इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर दस मिनट तक खड़ी रही। बंदर की सूचना पर वन विभाग से भी कर्मचारी मौके पर आ गए, लेकिन वह छुप गया, जैसे ही ट्रेन चली तो एक बार फिर दिखाई दिया। जिस पर डबरा को सूचना दी गई।

स्टेशन पर आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई लाइन बंद करके सीढ़ी लगाकर बिस्कुट डाले, बंदर का छोटा बच्चा कोच के ऊपर बैठ गया। काफी प्रयास के बाद वह उतरकर भाग गया। इसके चलते ट्रेन को दोपहर 1.26 से 1.40 बजे तक रोका गया। यात्रियों ने बताया कि बंदर राजा की मंडी से चढ़ा था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: train

Recent Posts

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

36 minutes ago
राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…

1 hour ago
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…

1 hour ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…

2 hours ago