-युवा लोधी समाज ने किया नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों का सम्मान

तुमडीबोड़ ।  युवा लोधी समाज सर्किल डोंगरगांव के द्वारा होली मिलन एवं नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह ग्राम खैरी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गुलाब वर्मा संरक्षक लोधी समाज तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में मूलचंद लोधी राष्टीय सचिव लोधी समाज, एफ.आर वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य संगठन, जितेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष डोंगरगांव सर्किल, बीनाधर वर्मा प्रधान , लोकेश वर्मा पूर्व महासचिव, राजू वर्मा समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम वर्मा अध्यक्ष सर्किल लोधी समाज डोंगरगांव ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब वर्मा ने कहा कि युवाओं का यह रचनात्मक कार्य समाज को संगठित करने और संदेश देने वाला है।

उन्होंने इस आयोजन के लिए युवाओं की खूब सराहना की।

विशिष्ट अतिथि मूलचंद लोधी ने युवा टीम को ऐसे रचनात्मक कार्य निरंतर करने प्रोत्साहित किया। साथ ही हरसंभव सहयोग की बात कही। विशिष्ट अतिथि एफ.आर. वर्मा ने युवाओं को विभिन्न गतिविधियों के साथ सामाजिक विकास के लिए शिक्षा     पर जोर देने की बात कही। उन्होंने शिक्षा से सामाजिक कुरीतियों को दूर करनेवाली पर जोर दिया। कार्यक्रम को सितेश वर्मा, लोकेश वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अगबर वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में लोधी समाज डोंगरगांव सर्किल के नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में सुमरित  मनोहर वर्मा सरपंच सांगिनकछार, बनवाली वर्मा सरपंच कन्हारडबरी,ओभी वर्मा उपसरपंच हरदी, टेलसिह वर्मा उप सरपंच कोपेडीह, लोकेश्वर वर्मा उपसरपंच नाथूनवागांव , ठाकुर राम वर्मा उप सरपंच तेंदूनाला, चंद्रिका लेखचंद वर्मा जनपद सदस्य बेलरगोदी का सम्मान किया गया। आयोजन समिति के द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ पूर्व युवा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को भी मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों के ग्राम आगमन पर जिला युवा लोधी समाज के महासचिव सितेश वर्मा व युवा अध्यक्ष अगबर वर्मा के नेतृत्व में  अतिथियों का स्वागत बाजा गाजा के साथ किया गया।

 कार्यक्रम के मध्य ग्राम के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। ग्राम खैरी के द्वारा फाग गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। 

 युवा लोधी समाज के द्वारा  होली मिलन समारोह के तहत एक दुसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। 

 अध्यक्ष अगबर वर्मा, सचिव नवीन वर्मा, उपाध्यक्ष जीवधन वर्मा, अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष रूपचंद वर्मा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश वर्मा, संगठन सचिव सुखेंद्र वर्मा, छबिलाल वर्मा, प्रचार सचिव रेमन वर्मा, सुनील वर्मा, टिकेश्वर वर्मा, सदस्य गण लीलाधर वर्मा, कमलेश वर्मा, उमेंद्र वर्मा, लकी वर्मा, विकास वर्मा, भूषण वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम लोधी समाज खैरी का सराहनीय योगदान रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *