छत्तीसगढ़

मोहला : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग का सुनहरा अवसर

– प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को 4 से 10 माह तक मुफ्त ऑनलाइन/ऑफलाइन कोचिंग दिया जायेगा

         मोहला । श्रम विभाग के अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों/दत्तक संतानो को नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा। ऐसा बच्चें जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक सहायता के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्ण करने असमर्थ होते है, उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग की सुविधा दिया जाएगा। जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार किया जा सके। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा जैसे PSC लोक सेवा आयोग, CG VYAPAM  छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मंडल, SSC कर्मचारी चयन आयोग,  IBPS बैंकिंग, RAILWAY रेल्वे,  POLICE ENTRANCE  पुलिस भर्ती परीक्षा, के अंतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार नि:शुल्क ऑनलाइन/आफलाइन कोचिंग का अवसर प्रदान किया जावेगा। यह सहायता वर्ष में एक बार ही प्रदाय किया जाएगा। पंजीकृत श्रमिक एवं उनके संतानों को चयनित किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उक्त योजना का लाभ दोबारा नहीं दिया जावेगा। कोचिंग सहायता योजना हेतु अधिकतम 01 बार ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।  
         लाभार्थियों की कोचिंग सेंटर में अथवा ऑनलाइन कक्षाओं मे न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, प्रत्येक माह 15 दिवस से अधिक अनुपस्थिति पाये जाने मे लाभ से स्वत: पृथक कर दिया  जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए एक वर्ष पुराने श्रमिक कार्ड होना चहिये। योजना के तहत् पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना का लाभ प्रदाय किया जावेगा। पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके संतान संबंधित प्रतियोगी परीक्षा हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हता/आयु सीमा रखता-रखती हो योजनांतर्गत पात्र होंगे। निम्नलिखित दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक पंजीयन कार्ड, हितग्राही/बच्चों के आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र/अंकसूची की प्रति, हितग्राही का स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेज ही स्कैन कर अपलोड किया जाना है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन स्वयं या चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago