ग्वालियर
मौजूदा रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये ग्वालियर जिले में 40 पंजीयन केन्द्रों (प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थायें) पर किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही किसान भाई एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। सिकमी किसानों के पंजीयन का काम पंजीयन केन्द्रों पर ही किया जायेगा। जिन किसान भाईयों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनसे 31 मार्च तक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन खरीदी केन्द्रों पर 5 मई तक किया जायेगा।
समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की दर 2600 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा।
खैरागढ़। फर्जी दस्तावेज तैयार कर आनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले फरार आरोपित को उत्तर…
रायगढ़। किन्नरों के दो अलग-अलग गुट सक्रिय है। एक गुट का नेतृत्व पूर्व महापौर मधुबाई…
दुर्ग। भिलाई में सोमवार को कूलर में करंट आने से 49 साल के संतोष कुमार…
तेंदूपत्ते से समृद्धि, तीखुर से आत्मनिर्भरता : बड़ेकनेरा में वनाधारित आजीविका का सशक्त मॉडल बना…
दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस…
बिलासपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…