शारीरिक विकास के लिए जीवन में खेल महत्वपूर्ण – महेश पटेरिया

पलेरा
विगत दिनों नगर के रामराजा ग्राउंड में आयोजित की गई सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र भाजपा जनप्रतिनिधियों के द्वारा भेंट किए गए। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल, द्रोणा कान्वेंट स्कूल, ओशोनिक पब्लिक स्कूल, केपी मेमोरियल स्कूल मे पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पटेरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पुष्प माला पहनाते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पटेरिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान तनाव की स्थिति रहती है, ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए खेल एक बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिमाग का सही विकास करने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार शारीरिक विकास के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पटेरिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील खटीक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, सांसद खेल प्रतियोगिता के संयोजक पवन संज्ञा, एहसान खान, तेज सिंह यादव, इंद्रेश पाठक, गोवर्धन चौबे, पार्षद राम किशोर कुशवाहा, तेज खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *