लाईवलीहुड कॉलेज में 22 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे आवेदन
दूरस्थ ग्रामीण युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था
धमतरी, जिले के बारहवीं पास युवाओं को कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग मिलेगी। इस 300 घंटे की अवधि वाले ट्रेनिंग के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में 22 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। संस्था के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से ट्रेनिंग के लिए आने वाले युवाओं को निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था भी मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद ख्यात प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थानों में नियोजन भी कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण के लिए आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…