आरकेडीएफ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल
राजधानी भोपाल में आरकेडीएफ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। बता दें कि कुछ माह पूर्व ही ऋचा पांडे की शादी हुईं थी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लेडी डॉक्टर की लाश उसके ही घर में मिली है। लेडी डॉक्टर के हाथ पर इंजेक्शन के निशान हैं जिसके कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जिस लेडी डॉक्टर की लाश मिली है उसका पति भी डॉक्टर है और चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके की एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की लेडी डॉक्टर रिचा पांडे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रिचा के पति अभिजीत भी डॉक्टर हैं और उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह पत्नी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिचा के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली रिचा पांडे की शादी 4 महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे के साथ हुई थी। वो भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहते थे, पति का एमपी नगर इलाके में निजी क्लीनिक है। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: doctore

Recent Posts

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

33 minutes ago
CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…

37 minutes ago
CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…

40 minutes ago
CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…

47 minutes ago
CG : ’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

’कुरुषनार के महतारी सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, महतारी वंदन, स्व-सहायता समूहों और…

51 minutes ago
CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर   रायपुर ,   महिला…

60 minutes ago