ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान के तहत लगभग 15,600 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई

भोपाल
 मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन "मेरी सहेली" जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना और किसी भी प्रकार के संकट से सुरक्षित रखने के लिए आवश्‍यक कदम उठाना है।

"ऑपरेशन मेरी सहेली" के तहत रेलवे सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में अब तक 15,599 महिला यात्रियों को सु‍रक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान की गई है। इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने में रेलवे सुरक्षा बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ऑपरेशन मेरी सहेली का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्‍य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं, ताकि महिला यात्री यात्रा के दौरान आत्‍मविश्‍वास और सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही आरपीएफ द्वारा महिला यात्रियों को सुरक्षा उपायों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्‍वरित सहायता मिल सके।

ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत उठाए गए कदम

महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने विभिन्‍न पहलुओं पर कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं:

विशेष सुरक्षा प्रबंध: रेलवे स्‍टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ कर्मी तैनात किए गए हैं।

जागरूकता अभियान: महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें चोरी, छेड़छाड़ या आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी जाती है।

तत्‍काल समाधान एवं सहायता: महिला यात्रियों की शिकायत या समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया है। आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है।

रेल प्रशासन महिला यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में आरपीएफ से तुरंत संपर्क करें। आरपीएफ हेल्पलाइन 139 और सुरक्षा उपायों का सही उपयोग कर महिला यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और आत्मविश्वासपूर्ण बना सकती हैं।

महिला यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां:

यात्रा के दौरान अपने सामान और व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान दें।

ट्रेन या स्टेशन पर किसी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें।

किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन 139 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि ऑपरेशन "मेरी सहेली" के तहत आरपीएफ कर्मियों द्वारा महिला यात्रियों को विशेष रूप से ट्रेनों में सफर के दौरान सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आरपीएफ की विशेष टीम तैनात है, जो ट्रेनों और स्टेशनों पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

28 minutes ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

53 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

1 hour ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

2 hours ago