रायपुर। भोपाल से रायपुर आ रही रॉयल ट्रैवल्स की बस में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। हालांकि पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि बस जब भाटागांव बस स्टैंड पहुंची तब स्टाफ ने महिला को उठाया, लेकिन उसने कोई रिस्पांस नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला हथबंद निवासी यू हेमलता राव थी। वह भोपाल से रायपुर आ रही थी। उसे रिश्तेदार ने ऑनलाइन बुकिंग कर बस बैठाया था। बीच रास्ते में महिला चाय नाश्ते के लिए उतरी भी थी। फिर वह वापस बस में अपनी बर्थ में जाकर सो गई। बस 21 मार्च को दिन में भाटा गांव बस स्टैंड पहुंची तो सभी सवारी उतरने लगे। इस दौरान स्टाफ ने महिला को भी जाकर उठाया तो उसने कोई रिस्पांस नहीं किया। स्टाफ ने आसपास लोगों को है बात बताई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से लग रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *