मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ भारती के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि के प्रति शहीद हेमू कालाणी की निष्ठा, समर्पण और प्रेम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हेमू कालाणी के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके बलिदान की गाथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम अध्याय में दर्ज है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे हेमू कालाणी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देशहित में आगे आयें और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान दें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

43 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago