राजनांदगाँव | प्रति नवरात्र अनुसार श्री बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में माँ बम्लेश्वरी जाने वाले पदयात्रियों की सेवा विशेषकर विश्राम सेवा, स्नान, मोबाईल चार्जिंग, महिलाओ के लिए विशेष व्यवस्था, तथा नवरात्र में अन्य धार्मिक आयोजनों हेतु संयुक्तसेवा पंडाल की बैठक हुई । जिसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजकों पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, भावेश अग्रवाल,सूरज गुप्ता, योगेश साहू, महिला सेवा अध्यक्ष मधु खंडेलवाल ने बताया कि प्रथम .राजनांदगाव रत्न वरिष्ठ समाज सेवी  डॉ डी.सी. जैन व बढ़ते कदम के अध्यक्ष गुरूमुख दास वाधवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम बागेश्वर उत्सव भवन जो कि जन सामान्य के धार्मिक, मांगालिक, पारिवारिक आयोजनों सबसे दर पर जनसमान्य को उपलब्ध करवाया जा रहा है उसके पूर्ण होने की जानकारी पंकज गुप्ता द्वारा देकर उपस्थित वरिष्ठजनों के स्वागत पश्चात बैठक आरंभ हुई बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी प्रख्यात वक्ता राकेश इंदु्रभूषण ठाकुर,आस्था मूक बधिर संस्था के पूर्व अध्यक्ष हेमंत तिवारी, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, काली माई मंदिर समिति के रघु शर्मा, संरक्षक रामवतार जोशी, सोहन गुप्ता, कसौधन वैश्य समाज की महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष आशा गुप्ता व शहर अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, आयोजन समिति की महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल,शनिधाम मंदिर के राकेश ठाकुर साइंस कॉलेज की पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता आदि ने संस्कारधानी के नाम के महत्व,अर्थ के अनुसार समस्त संस्कारधानी वासियों को पदयात्रियों की सेवा व अन्य आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी तन-मन धन से श्री बागेश्वर धाम मंदिर मे सेवा उपस्थिति देने का आग्रह किया जिसमें संस्कारधानी के सेवा प्रकल्प की पदयात्रियों की सेवा से दूर-दूर तक संस्कारधानी का नाम उसके अनुरूप सेवा में भी प्रसिद्धि पा सके । बैठक में अनेक धर्म सेवकों ने बाहर होने के बावजूद श्री मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन अपनी उपस्थिति व सुझाव सेवा हेतु दिये । संचालन पंकज गुप्ता व आभार सूरज गुप्ता द्वारा किया गया ।
सेवा बैठक में प्रमुख रूप से योगेश साहू लक्ष्मी गुप्ता, रूपनारायण गुप्ता,  अजय गुप्ता, गोविन्द नारायण गुप्ता,सौरभ गुप्ता, गोल्डी, श्यामा गुप्ता, माधुरी शर्मा, यशोदा गुप्ता, मीठू शर्मा, आदि अनेक धर्म सेवीगण उपस्थित थे । उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक, सौरर्भ गुप्ता गोल्डी, सम्पत गुप्ता द्वारा दी गई ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *