राजनांदगांव | जिला राजनांदगांव संस्कार धानी अंतर्गत सुकूलदैहान समीपस्थ एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में विगत दिनों विदेश कैलिफोर्निया अमेरिका निवासी भक्ति मति सुशीला बेन एवं उनके साथ आएं सभी सदगुरु कबीर दर्शनार्थी यात्रा अंतर्गत पहुंचकर बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव से त्याग वैराग्य तपोनिषठ पंथ श्री 1008हजूर अर्धनाम साहेब कबीर पंथाचार्य जी के पावन जन्म स्थली भूमि पर उनके प्रतिष्ठित माता जी के मूर्ति पर चुनरी एवं पुष्प माला पहनाकर श्रद्धा भक्ति पूर्वक मत्था टेंककर दर्शन लाभ प्राप्त किया। कबीर पंथ के प्रति अटूट श्रद्धा भक्ति रखने वाली भक्ति मति सुशीला बेन माता जी हमेशा इस पावन पुण्य धरा धाम ग्राम -पेंडरी में सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम और जन्म भूमि स्थली पर गुरु महिमा पाठ, आरती पूजन किया और । इस शुभ अवसर पर केनिया निवासी पूर्णिमा मनसुख साहू डोंगरगांव,सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी के महंत श्री सेवा दास साहेब, अध्यक्ष फलेश कुमार साहू जी, योगदास साहू जी, कौशल साहू, मानिक दास साहू, गोरखदास साहू, मेघराज साहू जी, निरंजन धर्म पत्नी नेहा साहू जी, कुंती साहू, सावित्री साहू, सोनारिन साहू, जंत्री साहू जी इन सभी सेवाधारी भक्तों आएं हुए विदेशी मेहमानों को स्वागत सम्मान किया।यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम के सहप्रबंधक डेहर लाल सिंन्हा जी ने दी है।
