मानपुर  शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने 18 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गजेन्द्र सिंह मरकाम पिता राजाराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी मासुल थाना मोहला द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता था।

माह नवम्बर 2023 में उसकी मुलाकात गजेन्द्र सिंह मरकाम से फोन के माध्यम से सम्पर्क हुआ था जिससे बातचीत के दौरान दोनों का एक-दूसरे से दोस्ती हो गई और फिर दोनों में प्रेम हो गया। गजेन्द्र ने शादी का प्रलोभन देकर 3.दिसंबर 2023 को प्रार्थिया के बर्थडे में ग्राम कोण्डे में मिलने बुलाया तो प्रार्थिया उससे मिलने स्कूटी में ग्राम कोण्डे गई। आरोपी कार में आया और प्रार्थिया को कोरलवण्ड बीच जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 64 (2) (म) 69, 351 (2) बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने से थाना मोहला के अपराध क्रमाक 21/2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित कर 24 मार्च को 12.25 बजे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *