छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : माया बिन रहे नई जाए नामक मूवी के प्रसारण प्रतिबंध लगाने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

कहा-भारतीय और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दूषित करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही

राजनांदगांव। सिनेमा घरों में 4 अप्रैल को मया बिना रहे नई जाय नामक मूवी रिलीज हो रही है, जिस फिल्म में रिश्ते में सगे भाई बहन करण और किरण द्वारा मुख्य किरदार निभाया जा रहा है, जिसमें सगे भाई बहन द्वारा प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी की तरह व्यवहार दृश्य डाले गए है।
इस पर विश्व हिंदू परिषद जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध ने बताया कि भारत देश परंपराओं का देश है, एक भाई-बहन जैसे पावन रिश्ते को तार-तार किया गया है। सगे भाई-बहन द्वारा प्रेमी गानों एवं फिल्म में भी साथ में ऐसे दृश्य मौजूद है, जो कि किसी भी प्रकार से सगे भाई-बहनों द्वारा परफॉर्म नहीं किया जाना चाहिए, यह अशोभनीय और अभद्रता है। हिंदू छत्तीसगढ़ी संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को पवित्र मानते है और मर्यादित व्यवहार करते है, लेकिन इस फिल्म के द्वारा एक्टर, एक्ट्रेस एवं डायरेक्टर द्वारा यह कृत्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति हिंदू संस्कृति के विरुद्ध है, हम इसका पुरजोर विरोध करते है।
वहीं इस पर नगर मंत्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि सिनेमा से युवा इन चीजों को देख कर अपने रिश्तों को गलत दृष्टि से देखेंगे। आज इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है, जिसके विरोध में आम छत्तीसगढ़ी पहले ही विभिन्न यू-ट्यूब चैनलों एवं न्यूज के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कर चुके है।
अतः प्रशासन से निवेदन है की उपरोक्त फिल्म के प्रसारण पर अपने प्रदेश और जिल में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये एवं फिल्म के डायरेक्टर एवं एक्टर पर आवश्यक कार्यवाही किया जाए, अन्यथा बजरंग दल बड़े स्तर पर विरोध और प्रर्दशन हेतु बाध्य रहेगा।
यह संपूर्ण जानकारी बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने दी।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

11 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

12 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

13 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

14 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

14 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

14 hours ago