मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मसना गांव के पास धान के खेत में 70 साल के दरबारी कश्यप का शव मिला। बुजुर्ग पीपरखूंटा गांव का रहने वाला था। 22 मार्च को दरबारी मसना गांव में आयोजित रासलीला कार्यक्रम देखने गए थे। 25 मार्च की दोपहर को वह अपने गांव वापस जाने के लिए निकले। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। 27 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने मसना से पीपरखूंटा जाने वाले मार्ग पर धान के खेत में उनका शव देखा। शव की जांच में नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची लोरमी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी…
कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…
रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…
इंदौर देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक…