छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर ज्योति कलश की तैयारियां पूरी हुई

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्र पर्व 30 मार्च से शुरू होने को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम दौर में है। कल 30 मार्च को नवरात्र प्रारंभ, 2 अप्रैल को पंचमी और 6 अप्रैल को रामनवमीं पर्व मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में जहां आस्था की जोत प्रज्जवलित होगी। वहीं मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए पुलिस ने तगड़ी तैयारी की है। सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए अलग-अलग सेक्टर तय किया गया है। जिसमें ऊपर स्थित मां बम्लेश्वरी के सीढ़ी मार्ग और छीरपानी तक 450 जवान तैनात रहेंगे। वहीं नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर और मेला प्रांगण के लिए 300 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इस तरह पदयात्रियों और अलग-अलग रास्तों से डोंगरगढ़ पहुंच मार्ग में भी पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेगी। इस संबंध में एएसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने जवान हरदम मुस्तैद रहेंंगे।

चैत्र नवरात्र पर्व पर शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना के लिए कक्षों को सजाया जा रहा है। भक्तों की भीड़ के मद्देनजर मंदिर समितियों की ओर से विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। शहर के नामी मंदिरों में हर साल स्थानीय और बाहरी भक्तों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में मंदिर प्रांगणों में टेंट भी लगाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों को भी चैत्र नवरात्रि के लिए आकर्षक रूप दिया गया है। डोंगरगढ़ के ऊपर और नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी के प्रांगण में तैयारी पूरी कर ली गई है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

43 minutes ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

46 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

46 minutes ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

49 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज लोक भवन में 'पीएम-जनमन' (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय…

52 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

नारायणपुर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला शासन की योजनाओं का सीधा लाभसुशासन तिहार…

54 minutes ago