छत्तीसगढ़

CG : भ्रमण पश्चात बच्चों को ब्रेकफास्ट करवा कर कलेक्टर ने किया बस से रवाना

नारायणपुर, जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है।
कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

4 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

11 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

16 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

35 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

51 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago