अवर्गीकृत

मेयर इंन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक मेयर के अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

शुक्रवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर सरकार के मेयर इंन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय के अध्यक्षता में महापौर कक्ष में सम्पन्न हुई, बैठक में सबसे पहले महापौर ने एमआईसी सदस्यों और निगम के अधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराया इसके बाद कई महत्वपूर्ण ऐजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। जिसमें नगर के सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत स्वीकृत राशि 21.06 करोड़ के विकास की विस्तृत परियोजना तैयार करने हेतु, लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु प्रस्ताव, नगर निगम में सलाहकार के रूप में अधिवक्ता की नियुक्ति करने, इसके अलावा निगम का राजस्व अधिक से अधिक बढ़ाये जाने, निगम से संचालित होने वाले कई योजनाओं के बारे में महापौर ने अधिकारियों से पूछा और जनता को अधिक से अधिक लाभ देने को निर्देशित किया। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े सड़क, पानी, बिजली जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने कक्ष में चर्चा की गई।
पेयजल समाधान हेतु महापौर ने निगम अधिकारियों को दिये निर्देश..
महापौर रामनरेश राय ने निगम अफसरों से पूछा कि नगर के किन-किन वार्डों में पेयजल की ज्यादा किल्लत उत्पन्न हो रही है, साथ ही उन्होंने गर्मी में जल आपूर्ति की सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया महापौर ने शहर के प्रत्येक वार्डों में पेयजल समस्या का निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी मेंबर, मनोज डे, नरेंद्र साहू, राम औतार, आयुषी सिंह, रंजीत कुमार बंजारे, नीलम सलूजा, संध्या सोनवानी, मोती प्रधान, व निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, निगम सचिव श्याम देश पाण्डेय, उप अभियंता विक्टर वर्मा, व अन्य नगर निगम के समस्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

kgnews

Recent Posts

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

7 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

11 minutes ago
CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

CG : अवैध रेत व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर किए जब्त …

एमसीबी : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध…

14 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

23 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

25 minutes ago
CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

CG : केबिनेट बैठक 08 जुलाई को …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार,…

28 minutes ago