छत्तीसगढ़

CG : टीचर मैडम ने नकल करने में दिया साथ, सस्पेंड

बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने के लिए 6 उड़नदस्ता दल का गठन किया था। जिसमें 36 अधिकारी शामिल थे। उन्हें परीक्षा के दौरान जिले में एक भी नकलची छात्र नहीं मिले। वहीं, शिक्षा विभाग के अफसरों ने शहर से लगे उसलापुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला लेक्चरर को नकल कराते रंगे हाथों पकड़ा था। जिसे अब DPI ने सस्पेंड कर दिया है। दसवीं-बारहवीं बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद अब उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। इस बीच परीक्षा के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संभागीय अधिकारी को नकल रोकने पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में नकल रोकने के लिए 6 उड़नदस्ता दल बनाए थे।

इसमें हर दल में 6 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने की जिम्मेदारियां दी गई थी। लेकिन, हैरानी की बात है कि जिले के एक भी दल को किसी भी परीक्षा केंद्र में एक भी नकलची छात्र नहीं मिले। बोर्ड एग्जाम के दौरान 17 मार्च को लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दिन दसवीं बोर्ड की सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षाएं चल रही थी। अफसर जब शहर से लगे तखतपुर विकासखंड के उसलापुर स्थित गवर्नमेंट हायर-सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, तब वहां ड्यूटी करने वाली लेक्चरर रंजना शर्मा कक्ष क्रमांक 5 में स्टूडेंट को प्रिंटेड नकल सामग्री देते हुए पकड़ी गई।

kgnews

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

24 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

34 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

37 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

42 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

45 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

53 minutes ago