छत्तीसगढ़

CG : अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें और अपनी क्षमता को परखने के लिए जरूर दें टेस्ट:- कलेक्टर हरिस एस

जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस. ने एनईईटी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें और अपनी क्षमता को परखने के लिए जरूर टेस्ट दें। ज्ञानगुड़ी  केंद्र में  विषय विशेषज्ञ शिक्षक हैं जिनसे आप अपने डाउट्स को क्लियर कर सकते हैं।सभी विद्यार्थी कोशिश करें कि परीक्षा में अधिक अंक हासिल कर इस वर्ष ही अपने मनपसंद के कालेजों में दाखिला मिल जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुशासित होकर नियमित कक्षा में उपस्थिति, आधुनिक गैजेट से दूरी, सिलेबस के आधार पर पढ़ाई और रिवीजन, लगातार मॉक टेस्ट देना जैसी आदत डालनी होगी। उक्त बातें कलेक्टर ने धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी एनईईटी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ के अवसर पर कही।

      ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा एनईईटी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लिया गया जिसमें 170 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बस्तर जिले के अलावा नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक और अन्य नजदीकी जिलों से भी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे है। कलेक्टर ने अन्य जिलों से पहुंचे छात्रों के लिए आवासीय व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नोडल  प्रशिक्षण अलेक्जेंडर चेरियन सहित संस्था के शिक्षक भी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में मलेरिया का कहर, कई बच्चे चपेट में …

CG : बिलासपुर में मलेरिया का कहर, कई बच्चे चपेट में …

बिलासपुर। जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया के…

3 minutes ago
CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

40 minutes ago
CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

CG : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित…

कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…

43 minutes ago
CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…

47 minutes ago
CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

CG : GGU का बड़ा फैसला, BA-LLB 6th सेमस्टर का री-एग्जाम रद्द …

बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…

55 minutes ago