रीवा
 कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी की अध्यक्षता में नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तर के प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।

    कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में रीवा जिले के हनुमना तहसील अन्तर्गत ग्राम पैपखरा की शासकीय भूमि को 33/11 के.व्ही.ए. विद्युत उप केन्द्र स्थापना के लिये ऊर्जा विभाग को हस्तांतरित किये जाने के प्रकरण का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार हुजूर तहसील के ग्राम हिनौती में खसरा नं. 44 भूमि के 6.31 हेक्टेयर क्षेत्र के अंश भाग 0.405 हेक्टेयर में 33/11 केव्हीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु भूमि के ऊर्जा विभाग को हस्तांतरण का समिति की बैठक में अनुमोदन किया गया।

बैठक में अपर कमिश्नर छोटे सिंह, कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प, उपायुक्त राजस्व अशोक कुमार ओहरी, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, उप संचालक सतीश निगम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *