बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गई
महासमुंद, चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्याओं का सम्मान और उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए आज महासमुंद के शहरी सेक्टर के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में अध्ययनरत बालिकाओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया।
बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कन्याओं को भोजन कराया गया जिसमें चावल-दाल, दूध और अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर, प्रसाद आदि शामिल है। शहरी परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्व शिक्षा प्रदान करते हैं। यहां टीकाकरण सेवाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सहायता और रेफरल सेवाएं भी प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को सम्मान देना, उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करना, और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान…
भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की…
भोपाल प्रदेश में अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने या उस पर…
भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…