राजनांदगांव | दिनांक 03 अप्रैल 2025 को शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन तथा कम्प्यूटर साइंस एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एमओयू संस्था बिटकोड प्राइवेट लिमिटेड , भिलाई तथा महंत घासीदास स्मृति संग्रहालय, रायपुर के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एम.एससी. (कम्प्यूटर साइंस) तथा पीजीडीसीए के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए । बिटकोड प्राइवेट लिमिटेड , भिलाई के डायरेक्टर संजीव शर्मा तथा सौरभ जैन ने विद्यार्थियों को सर्वर कम्प्यूटर तथा उसकी कार्य-प्रणाली से अवगत कराया , इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्धियों को वेब डेवलपमेंट, फुल स्टैक, पायथन, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, डेटा साइंस, डीजेंगो, नेटवर्क सुरक्षा, डेटा साइंटिस्ट के लिए रोडमैप, पायथन भाषा के लिए नवीनतम प्रोग्रामिंग भाषा (विकल्प), जूलिया प्रोग्रामिंग भाषा और मोजो तथा डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्रदान किये । उन्होंने विद्यार्थियों के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से सम्बंधित प्रश्नो का समाधान भी किया । इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने महंत घासीदास स्मृति संग्रहालय, रायपुर का भ्रमण किया । उन्होंने वहां रखे गए प्राचीन मूर्तियों , अभिलेखों , अवजारों , आभूषणो , आदिवासी समुदाय के रहन-सहन तथा पहनावा सम्बंधित विभिन्न माडलो के द्वारा जानकारी प्राप्त किये । विद्यार्थियों ने बताया की उन्हें बहुत कुछ सिखने और रोचक जानकारिया जानने को मिला । इस कार्यकर्म में विभागाध्यक्ष राजू खूंटे, अतिथि व्याख्याता रोहिणी समरित , स्ववित्तीय व्याख्याता मोनिका निषाद उपस्थित रहे ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *