जगदलपुर। नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोक ओवन सेक्शन में गैस लीक के बाद भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी विकराल थी कि 10 किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं साफ नजर आ रहे थे, प्लांट में रखी कीमती बैटरियां जलकर खाक हो गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर से 18 किमी दूर से घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है, मेंटनेंस और उत्पादन में देरी से भी बड़ा घाटा होगा. इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों ने खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई. आग लगते ही पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी जान बचाने में जुटे रहे, वहीं अधिकारी हालात को रूटीन बताकर कर्मचारियों को काम पर लगाए रखने का दबाव बनाते रहे.
बिलासपुर। सकरी के पार्षद अमित भारते को अनजान व्यक्ति ने फोन कर गालियां देते हुए…
ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान बिलासपुर बिलासपुर तहसील स्थित…
रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…
राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती झाबुआ जिले की पेटलावाद तेहसील से लगभग…
संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के रायपुर कार्यालय का राजभाषा…