छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने में हो रही कारगर साबित

– महिलाएं बन रही आर्थिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर
– हथकरघा उद्योग से प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी प्राप्त
– ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण का लिया प्रशिक्षण

राजनांदगांव। महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने के लिए जिले में लखपति दीदी योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त करने की दिशा में यह प्रयास कारगर साबित हो रहे है। हाथों से बने सुंदर वस्त्रों की मार्केट में अच्छी डिमांड है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी मांग है। हथकरघा बुनकर हमारे देश की बहुमूल्य धरोहर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 38-3-1024x578.jpg

अच्छी बुनावट, मोहकता, रंग संयोजन, एवं अच्छी गुणवत्ता से हथकरघा में बुने वस्त्र जनमानस में लोकप्रिय है। इसके दृष्टिगत कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह के निर्देशन में डोंगरगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेंदरी एवं नारायणगढ़ की 20-20 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव मद से ग्रामोद्योग हाथकरघा विभाग द्वारा हाथकरघा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 38-5-1024x511.jpg

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में हाथकरघा उद्योग से लखपति दीदी योजना बहुत ही प्रभावी साबित हो रही है। महिलायें बुनाई प्रशिक्षण में ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण कार्य का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। वर्तमान में प्रशिक्षित महिलाएं जय गढ़माता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित ठाकुरटोला के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित रायपुर की शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना के तहत वस्त्र उत्पादन एवं विपणन कार्य कर रही हैं। जिससे उन्हें प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी और उन्हें 12 महीने रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस तरह सालाना एक लाख रूपए से अधिक की आय प्राप्त कर प्रत्येक महिलाएं लखपति दीदी बनने एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

5 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago