दंतेवाड़ा। जिले में एक तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई है। कार में सवार अन्य 5 नाबालिग घायल हैं। इनमें से एक कि स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस नाबालिग को गाड़ी चलाने देने वाले पिता पर भी FIR दर्ज कर रही है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गीदम का रहने वाला रुद्र झा (15) अपने 5 नाबालिग दोस्तों के साथ गीदम से बारसूर की तरफ घूमने गया था। वाहन में कुल 6 नाबालिग लड़के थे। गाड़ी चलाने वाला भी नाबालिग था। बारसूर जाते वक्त कार हिरानार में एक पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चे घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 1 की हालत गंभीर है जिसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का दंतेवाड़ा में ही इलाज जारी है।
कोरबा/बिलासपुर । कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के…
जशपुर । जिले में शासन की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने…
रायपुर । भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम…
भोपाल. बहुचर्चित एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कानूनी…
मिशन वात्सल्य की चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 बनी संकटग्रस्त बच्चों का सशक्त सुरक्षा कवच 24x7 मुस्तैदी: वित्तीय…
रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…