छत्तीसगढ़

CG : मप्र,छग के पेंशनर और कुष्ठ कर्मचारियो का सम्मेलन

डोंगरगढ़ में 12=13अप्रैल को इतिहास में पहलीबार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पेंशनर और सेवारत कुष्ठ कर्मचारियों का दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन ,मिलन समारोह छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक नगरी और मां बम्लेश्वरी देवी जी के पावन धरा डोंगरगढ़ के होटल केसरी नंदन में आयोजित होगा। प्रभार इस आयोजिय सम्मेलन में दोनों राज्यों से लगभग 250 से 300 पेंशनर और कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा छग प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सही जिले के प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को अतिथि हेतु आमंत्रित किए गए है

   मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्यों के कुष्ठ उन्मूलन विभाग में सेवारत एवं सेवानिवृत्त पेंशनर कुष्ठ कर्मचारियों अधिकारियों का दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ के होटल केसरीनंदन में 12एवं 13 अप्रैल 2025 को किया  जा रहा है।
 डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन समारोह में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के सभी जिलों से कुष्ठ विभाग के पेंशनर और सेवारत कर्मचारी अधिकारी  भाग लेने हेतु पहुंचेंगे जहां पर होटल केसरी नंदन  में दोनों प्रदेशों के सेवारत एवं सेवा निवृत्त  कुष्ठ कर्मचारियों एवं अधिकारियों का  40 वर्ष पश्चात  मिलन  समारोह आयोजित किया जाएगा 
  कुष्ठ कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश का प्रथम बार  समारोह दिनांक 14 अक्टूबर 1984 को आयोजित किया गया था  । छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का संयुक्त सम्मेलन    समारोह 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन  के दौरान दोनों प राज्यों के पेंशनर, और सेवारत कर्मचारी अधिकारियों का आपसी मिलन ,कुशल क्षेम, व संवेदनात्मक पहलुओं पर चर्चा होने और ,साथ ही दोनों राज्यों में कुष्ठ रोग के  उन्मूलन, विकृति निवारण हेतु वर्तमान आधुनिक सरलतम तरीकों पर भी चर्चा की जावेगी और कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगे कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा एवं सभी समस्याओं का निराकरण हेतु  शासन स्तर पर किए गए और किए जाने वाले प्रयासों के बारे में निर्णय लिए जाएंगे। 

सम्मेलन में मध्यप्रदेश से श्री आर डी गर्ग, ,श्री अशोक सिंह , श्री विजय परसाई, श्री घनश्याम चौधरी सहित लगभग 100सदस्य पहुंचेंगे।

मां बम्लेश्वरी देवी जी के धरा पर आयोजित दोनों राज्यों के इस संयुक्त सम्मेलन की तैयारी में छग के आयोजन समिति के संयोजक आर के थवाईत एवं प्रमोद तिवारी,नेहरू शर्मा, सी के गायकवाड़, विद्याभूषण दुबे,संतोष चौहान, चितरंजन शाहा,रामलखन साहू,अविनाश शर्मा जयंती पटेल ,एच एन साहू, ने दोनों राज्य के पेंशनर एवं सेवारत कुष्ठ कर्मचारी अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और तीसम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है ।
आर के थवाईत, संयोजक आयोजन समिति छग

kgnews

Recent Posts

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

15 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

32 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

11 hours ago