छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुुशासन तिहार-2025 के लिए वार्डवासियों ने दिखाया उत्साह

वार्डो मे 4 दिन आयोजित शिविर में 5 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

अंतिम दिन लगभग 2 हजार आवेदन आए

राजनांदगांव। राज्य शासन के सुशासन तिहार 2025 को जन समुदाय का अच्छा समर्थन मिला। नगरीय निकायो में प्रथम चरण में 8 अपै्रल से 11 अपै्रल 2025 तक जन समस्याओ के लिये शिविर के माध्यम से आवेदन लेने की कडी में नगर निगम द्वारा वार्डो में आयोजित शिविर में वार्डवासियों ने गर्मी मे भी उत्साह दिखाया और पुरूष के अलावा महिलाओ ने भी बढ चढ कर पहुॅच अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन दिये। 4 दिन के शिविर में मांग के 4 हजार 5 सौ 95 एवं शिकायत संबंधी 8 सौ 56 कुल 5 हजार 4 सौ 51 आवेदन प्राप्त हुए। अंतिम दिन सभी वार्डो में 1959 आवेदन प्राप्त हुए, कल 12 सौ 40 आवेदन आये थे।
सुशासन तिहार 2025 के लिये आयोजित शिविर में आम जनता ने मुलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा आदि समस्या संबंधी आवेदन दिए। वार्डो के शिविर में वार्ड नं. 12 की 69 साल की गीता बाई यादव ने 4 माह से पेंशन राशि नहीं आने संबंधी शिकायत की, वही उषा सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, दीपक यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने संबंधी आवेदन दिये। उसी प्रकार तुलसीपुर वार्ड नं. 16 के अविनाश देशमुख ने अपने साथियों के साथ शिविर मे आकर तुलसीपुर यादव गली के शासकीय बोर से कनेक्शन कर पानी सप्लाई के लिये सिंटेक्स टंकी लगाने की मांग की, वही रेखा चचाने ने गुम राशन कार्ड के बदले नया राशन कार्ड बनाने आवेदन दी। नेहरू नगर के मनीष श्रीवास्तव ने नाली निर्माण के लिये आवेदन लगाया। इस प्रकार वार्डवासियों ने गर्मी की परवाह न कर अपने मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन लगाने उत्साह से पहुचे।
महापौर श्री यादव ने शिविर के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की सोच कि नागरिकों की समस्या का समाधान व उन्हें शासन की योजना का लाभ देने शिविर लगाया जाए, जिसका अच्छा प्रतिसात मिला और लोगों ने पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार के लिये प्रथम चरण के आयोजित शिविर में बढ चढ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डो में लगाये शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा और अगले माह वार्डो में आयोजित शिविर में आवेदनकर्ता को समाधान बता जनता को शासन की योजना का लाभ दिया जायेगा।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि जन समुदाय द्वारा अपनी मांगो एवं शिकायत के संबंध में दिये गये आवेदनों का वार्डवार इंद्राज किया जा रहा है, इंद्राज के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। अलग अलग विषयवार इंद्राज कर उसका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में पार्षदों सहित जन प्रतिनिधियों का अच्छा सहयोग रहा, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शिविर में निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर आवेदनकर्ताओ को सहयोग प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

4 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

4 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

4 hours ago