मादक पदार्थअवैध कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर

पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपियो को रंगे हाथों गांजा ले जाते हुए पकड़ा जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही की गई है।

अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती ईलाके में कुछ दिनो से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर पतासाजी कराई गई जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में शुक्रवार की सुबह करीब 08.00 बजे पुलिस टीम द्वारा सुनीता बाई पति रामभजन कोरी उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 2.220 किलोग्राम गांजा कीमती 22200 रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 167/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह मुकुन्दलाल सोनी उर्फ कुन्दू पिता बाबूलाल सोनी उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 सोनी मोहल्ला पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1.270 किलोग्राम कीमती करीब 12700 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, सहायक उपनिरीक्षक गोबिन्द प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, विनय बैस, आरक्षक चालक गुरू प्रसाद चतुर्वेदी, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अमित यादव, महिला आरक्षक जानकी बैगा, प्रधान आरक्षक चालक खेमराज माकों के द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी कर रंगे हाथों गांजा के साथ आरोपियो को पकड़ा गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

2 hours ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

2 hours ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

3 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

3 hours ago