छत्तीसगढ़

CG : धरने पर बैठी बर्खास्त शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, हालत नाजुक…

रायपुर । नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर शनिवार रात एक बर्खास्त सहायक शिक्षिका को बिच्छू ने डंक मार दिया, जिससे धरना स्थल पर हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका प्रिया मंडावी को पहले अभनपुर अस्पताल और फिर मेकाहारा रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रिया मंडावी उन बर्खास्त प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों में शामिल हैं जो बीते चार महीने से बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब वह बैस भवन के पास सो रही थीं। डंक लगते ही उनकी चीख सुन अन्य महिला शिक्षिकाएं जाग गईं।

शिक्षकों ने बताया कि डायल 112 को कॉल कर एंबुलेंस की सूचना दी गई, लेकिन आधे घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। अंत में साथी शिक्षकों ने उन्हें बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।

धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि वहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है, न ही शौचालय। जगह इतनी असुरक्षित है कि सांप-बिच्छू अक्सर निकलते रहते हैं, बावजूद इसके वे लगातार चार महीने से डटे हुए हैं।

प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की मांग है कि सरकार उनकी नौकरी बहाल करे और धरना स्थल की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

37 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

42 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

47 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

47 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

52 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

1 hour ago